Tuesday, March 3, 2020

सोशल मीडिया नहीं छोड़ रहे मोदी, 16 घंटे बाद दूसरे ट्वीट में कहा- इस महिला दिवस पर अपने अकाउंट्स महिलाओं को समर्पित करूंगा

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को एक दिन के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स उन महिलाओं को सौंप देंगे जो दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने इस बारे में मंगलवार को ट्वीट कर स्थिति साफ की। उन्होंने लिखा- ‘‘इस महिला दिवस पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स उन महिलाओं को समर्पित कर दूंगा, जिनकी जिंदगी और जिनका काम हम सभी को प्रेरित करता है। इससे ये महिलाएं लाखों लोगों का हौसला बढ़ाने में मदद कर सकेंगी। अगर आप भी ऐसी महिला हैं या दूसरों के लिए प्रेरणा बनने वाली महिलाओं के बारे में जानती हैं तो उनकी कहानी #SheInspiresUs पर साझा करें।’’

मोदी ने #SheInspiresUs लिखा पोस्टर शेयर किया

मोदी ने जो पोस्टर शेयर किया, उसमें लिखा- आपके पास नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को एक दिन के लिए हासिल करने का मौका है। क्या आप एक महिला हैं जिनकी जिंदगी और जिनका काम दुनिया को प्रेरित करता है? क्या आप किसी ऐसी महिला को जानते हैं, जिसने अपनी जिंदगी में कुछ हटकर किया हो? #SheInspiresUs के साथ ऐसी प्रेरित महिलाओं की कहानी को ट्वीट करिए या फिर फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पोस्ट करिए। चुनिंदा महिलाओं को नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को टेकओवर करने और दुनिया के साथ अपने विचार साझा करने का मौका मिलेगा।

मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के ऐलान के बाद ट्विटर पर कई सारे हैश टैग ट्रेंड करने लगे थे। इसमें लोग उनसे सोशल मीडिया अकाउंट्स नहीं छोड़ने की अपील कर रहे थे। वहीं, मंगलवार को उनके दूसरे ट्वीट के बाद #SheInspiresUs ट्रेंड करने लगा।

इससे पहले मोदी ने सोमवार रात 8.56 बजे एक चौंकाने वाला ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, ‘‘सोच रहा हूं कि इस रविवार फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब से हट जाऊं। इस बारे में आपको बताऊंगा।’’ मोदी के ट्विटर पर 5.33 करोड़, फेसबुक पर 4.46 करोड़, इंस्टाग्राम पर 3.52 करोड़ और यू-ट्यूब पर 45 लाख फॉलोअर्स हैं।

सबसे ज्यादा 374 नए केस दक्षिण कोरिया में सामने आए
कोरोनावायरस दुनिया में बढ़ता जा रहा है। तीन और देशों में इसके नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोनावायरस की जद में दुनिया के 70 देश आ गए हैं। 3,113 लोगों की मौत हो चुकी है। 90,900 केस सामने आए हैं। सबसे ज्यादा  80,150 केस चीन में दर्ज हुए हैं। यहां अब तक 2,944 लोगों की जान गई है। दक्षिण कोरिया में 374 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां कोरोनावायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 5186 के पार पहुंच गई है। जबकि 29 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में 100 मामले सामने आए हैं, जबकि 6 लोगों की जान गई है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा- हम अपरिवर्तित क्षेत्र में हैं, पहले ऐसा श्वसन रोग नहीं देखा, जो इतनी तेजी से जगह बदलने में सक्षम हो

ग्लोबल हेल्थ ऑग्रेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के डायरेक्टर जनरल डॉ. टेडरॉस ने कहा है कि एक महामारी को जानना और समझना उसे हराने का पहला कदम है। हम #COVID19 के साथ एक अपरिवर्तित क्षेत्र में हैं। हमने पहले कभी ऐसा श्वसन रोग नहीं देखा है, जो इतनी तेजी से जगह बदलने में सक्षम हो, लेकिन इसे रोकने के लिए कारगर उपाय उठाए जा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment